छत्तीसगढ़रायगढ़

यूंका चलायेगा जय भारत सत्याग्रह अभियान, पोस्टकार्ड से पीएम से पूछेंगे तीन सवाल…

रायगढ़। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा छत्तीसगढ़ में जय भारत सत्याग्रह आंदोलन किया जाएगा। साथ ही 90 विधानसभाओं में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा पोस्टकार्ड अभियान चलाया जाएगा। जिसकी जानकारी मंगलवार को कांग्रेस कमेटी कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता के दौरान दी गई।

पत्रकार वार्ता में बताया गया कि इस अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभाओं में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता पोस्टकार्ड अभियान चलाएंगे। जिसके तहत प्रधानमंत्री को एक पोस्ट कार्ड भेजा जाएगा। इस पोस्ट कार्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रदेश के युवा कांग्रेस तीन महत्वपूर्ण सवाल पूछेंगे। युवक कांग्रेस के द्वारा 90 विधानसभाओं में एक लाख से अधिक पोस्टकार्ड युवाओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निवास पर भेजा जाएगा।

प्रधानमंत्री से पूछेंगे यह तीन सवाल
पोस्टकार्ड अभियान के माध्यम से युवक कांग्रेस पीएम नरेंद्र मोदी से 3 सवाल पूछेंगे। पहला सवाल, अब तक अडाणी ने बीजेपी को कितने करोड़ का फंड दिया? दूसरा सवाल, आपके विदेश दौरे के बाद अदानी को कितने ठेके मिले हैं? और तीसरा सवाल, कृपया हमें भी वह सूत्र बताएं, जिसकी बदौलत आपके प्रिय मित्र 8 वर्षों में 690 स्थान से दुनिया के सबसे दूसरे अमीर आदमी बन गए?

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!