छत्तीसगढ़

गढत हे नवा छत्तीसगढ़ : प्रदेश की आंचलिक खबरें एक नजर में

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़ ; समय सीमा निर्धारित कर कार्यो को करें पूर्ण : कलेक्टर
कलेक्टर भीम सिंह ने आज लोक निर्माण विभाग, सेतु व राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की संयुक्त बैठक ली। कलेक्टर सिंह ने विभिन्न मदों से किए जा रहे निर्माण कार्यो की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्वीकृत विभागीय कार्य, प्रारंभ व अप्रारंभ, पूर्ण स्थिति की रूपरेखा में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

दंतेवाड़ा : एकलव्य खेल परिसर जावंगा की टीम नेपाल रवाना
कलेक्टर दीपक सोनी ने सोमवार को कलेक्टोरेट कक्ष में प्रधानमंत्री महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही एकलव्य खेल परिसर जावंगा की टीम से मुलाकात कर उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने व उत्कृष्ट खेल भावना की सीख देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। महिला वॉलीबाल खेल प्रतियोगिता नेपाल में आगामी 24 मार्च से आयोजित की गई है।

कवर्धा : राजस्व से संबंधित अभिलेख कक्ष संधारित, समय पर मिल रही लोगों को सुविधाएं
राजस्व से संबंधित कामकाज के लिए कवर्धा के संयुक्त कलेक्ट्रोरेट परिसर के प्रथम तल पर अभिलेख कक्ष और भूतल पर पंडरिया अनुविभाग के रिकार्ड रूम संचालित है। राजस्व से संबंधित व अन्य कार्यों के लिए आवेदनों के आधार पर निर्धारित समय पर आवेदकों को नकल की कापी प्रमाणित दस्तावेंजों के साथ टिकट लगाकर दिए जाते है। एक निजी वेबपोर्टल की ओर से राजस्व संबंधित कामकाम को गलत तरीके से भ्रामक ढंग से प्रचारित की जा रही है, जो पूर्णत: असत्य है।

दुर्ग : जिला प्रशासन की कोचिंग को बड़ी सफलता, डिफेंस की सबसे बड़ी परीक्षा एनडीए रिसाली के छात्र देवेंद्र साहू ने की उत्तीर्ण
डीएमएफ के माध्यम से 40 बच्चों की कोचिंग एनडीए के लिए जिला प्रशासन की ओर से आरंभ की गई थी। इसका बड़ा परिणाम आया है। डिफेंस की सबसे बड़ी परीक्षा मानी जाने वाली एनडीए की कठिन परीक्षा को रिसाली के छात्र देवेंद्र साहू ने उत्तीर्ण कर लिया है। देवेंद्र ने आज कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे तथा डीईओ अभय जायसवाल से मुलाकात की और जिला प्रशासन को इस सफलता के लिए श्रेय देते हुए धन्यवाद दिया।

नारायणपुर : ओरछा में 23 मार्च को होगा कलेक्टर जनदर्शन
कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी की पहल पर ओरछा विकासखंड में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण व शासन की योजनाओं से उन्हें लाभान्वित किए जाने के लिए पुन: 23 मार्च को प्रात 12 बजे से कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जनदर्शन में कलेक्टर रघुवंशी ग्रामीणों से उनकी समस्याओं-शिकायतों की सुनवाई करेंगे और अधिकारियों को त्वरित निराकरण के लिए निर्देशित करेंगे।

नारायणपुर : कलेक्टर ने कुंदला, कोहकमेटा व सोनपुर का किया सघन भ्रमण, जानी जमीनी हकीकत
कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने आज धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र कुंदला, कोहकमेटा और सोनपुर के स्वास्थ्य केन्द्रों का सघन निरीक्षण किया और उन्होंने आम जनता को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जमीनी हकीकत जानी। कलेक्टर रघुवंशी सर्वप्रथम कुंदला स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे वहां उन्होंने आमजनों को मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने यहां गंभीर और आकस्मिक चिकित्सा के लिए दिये जा रहे उपचार सेवाओं का निरीक्षण किया।

बिलासपुर ; कमिश्नर अलंग ने की स्कूल शिक्षा विभाग के काम-काज की समीक्षा
कमिश्नर डॉ. संजय अलंग ने आज यहां जिला शिक्षा अधिकारियों की बैठक लेकर स्कूल शिक्षा विभाग के काम-काज की समीक्षा की। उन्होंने गूगल मीट और गूगल फार्म के जरिए स्कूल में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति व पढ़ाई कार्य की मॉनीटरिंग करने को कहा है। डॉ. अलंग ने कहा कि डेली डायरी के अनुरूप स्कूलों में गुणवत्ता पूर्वक पढ़ाई का कार्य सुनिश्चित होने चाहिए। उन्होंने मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत निर्धारित मेनू का अनिवार्य रूप से पालन कराने पर जोर दिया है। संयुक्त संचालक आर.एन. हीराधर सहित संभाग के सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी इस दौरान उपस्थित थे।

बलौदाबाजार : शासन की फ़्लैगशिप योजनाओं में तत्काल दिखाएं तत्परता : कलेक्टर
कलेक्टर डोमन सिंह ने आज विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य शासन की फ्लैगशिप योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पंहुचाने के निर्देश दिए है। उन्होंने विशेष रूप से मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना में तेजी एवं गौठानो को अधिक सशक्त करनें के निर्देश दिए है। आने वाले समय में संभावित मुख्यमंत्री प्रवास के तैयारियों की दृष्टि से विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए है।

कोण्डागांव : विश्व ग्लूकोमा दिवस पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को कलेक्टर ने किया पुरस्कृत
विश्व ग्लूकोमा जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत 6 से 12 मार्च 2022 तक जिले में कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार जागरूकता अभियान व नेत्र शिविरों का आयोजन समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में किया गया था। इस दौरान 40 वर्ष से अधिक उम्र के लगभग 595 मरीजों का नेत्र परीक्षण कर नेत्र दबाव का जांच किया गया था, साथ ही जिला चिकित्सालय में 03 ग्लूकोमा के मरीज चिन्हाकित किए गए और 292 लोगों को नि:शुल्क प्रेसबायोपिक चश्मों का वितरण किया गया था।

Advertisement
Advertisement
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!