छत्तीसगढ़

दिव्यांग के चेहरो मे लौटी रौनक…

धमतरी- समाज कल्याण विभाग ने दिव्यांग आवेदकों के उनकी मांग एवं पात्रता के आधार पर सहायक उपकरण के तौर पर मोटराइज्ड ट्रायसिकल, बैटरी चलित ट्रायसिकल, वॉकिंग स्टीक एवं श्रवण यंत्र जिला पंचायत के उपाध्यक्ष नीशु चंद्राकर ने वितरित किए । उप संचालक समाज कल्याण एमएल पाल ने बताया कि भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत धमतरी विकासखण्ड के ग्राम लिमतरा से कलेक्टोरेट पहुंचे 46 वर्षीय दिव्यांग आवेदक होलाराम साहू जो 80 प्रतिशत अस्थिबाधित है । विभाग की योजना के अंतर्गत मोटराइज्ड ट्रायसिकल नि:शुल्क वितरित की गई। इसके अलावा ग्राम सोरम (भटगांव) निवासी मंगलूराम साहू (61 वर्ष), बुधारूराम यादव (41 वर्ष) लालबगीचा वार्ड धमतरी को भी मोटराइज्ड एवं बैटरीचलित ट्राइसिकल, गोवर्धन साहू (26 वर्ष) को वॉकिंग स्टिक तथा स्थानीय बनियापारा वार्ड की कौशल्या वाधवानी (61 वर्ष) श्रवण यंत्र प्रदाय किया गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!