
रायगढ़ । दिनांक 14.02.2021 को ग्राम बटाऊपाली (ब) में रहने वाले गजानंद यादव पिता मंगल सिंह यादव 32 वर्ष द्वारा थाना सारंगढ़ में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है । गजानंद यादव बताया दिनांक 14.02.2021 को अपने मोटर सायकल से घरेलु सामान लेने रायगढ गया था, वापस आते समय शाम करीब 06.00 बजे टिमरलगा नदी किनारे शौच के लिए गया था, वापस आया तो फुलपेंट के जेब में रखे पैसा को एक महिला व युवक निकाल रहे थे । जिन्हें आकर मना किया तो वे पैंट में रखे 18,000 रूपये को छीना झपटी कर लूट कर भागे । गजानदं उनको कुछ दूर तक दौड़ाया और पकड़ लिया, नाम पूछने पर व्यक्तिअपना नाम पदुम मिरी पिता रविन्द्र मिरी व महिला टिकली बाई मिरी निवासी टिमरलगा का होना बताये । गजानंद यादव डायल 112 को कॉल कर बुलाया । तब डॉयल 112 मौके पर पहुंची और पदुम मिरी व टिकली बाई को थाने लायी । घटना के संबंध में गजानंद यादव के रिपोर्ट पर पदुम मिरी व टिकली बाई के विरूद्ध अप.क्र. 85/2021 धारा 394 भादवि दर्ज कर आरोपी 1.पदुम मिरी पिता रविन्द्र मिरी उम्र 18 वर्ष 2. टिकली बाई मिरी पति रविन्द्र मिरी उम्र 53 वर्ष साकिनान लातनाला के पास टिमरलगा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।




