अपराधकोरबाछत्तीसगढ़

गुंडा गर्दी करने वालों के विरुद्ध उरगा पुलिस की सख्त कार्रवाई, 24 घंटे के अंदर मारपीट विडीयो के मदद से आरोपी गिरफ़्तार

कोरबा । पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल के द्वारा जिले में अवैध जुआ, सट्टा , शराब एवं शांति भंग कर गुंडा गर्दी, करने वालों के विरुद्ध सख्ती से करवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के अनुरूप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू के मार्गदर्शन में निरीक्षक विजय चेलक थाना प्रभारी उरगा, पुलिस सतत कार्यवाही कर रही है।

इसी तारतमय में दादरकला डांस कार्यक्रम में गुंडा गर्दी करने वालों के विरुद्ध उरगा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 07 आरोपी को गिरफ्तार किया। दिनांक 30.10.2021 को ग्राम दादरकला में रात्रि डांस कार्यक्रम चल रहा था, ग्राम दादरकला के दुर्गेश कँवर अपने साथी बालाजीराव, अखिलेश साहू के साथ कार्यक्रम के बाहर लगे मेला में घुम रहा था। उसी दौरान कार्यक्रम में कुरदा निवासी पप्पू चौहान एवं अभिषेक यादव अपने साथी के साथ घुम रहा की भीड़ भाड़ में धक्का लगने की बात को लेकर दोनो के बीच विवाद हुआ, जो मामला शांत होने पर कुछ समय बाद घायल दुर्गेश कँवर एक पान ठेला के पास अपने साथी अखिलेश साहू के साथ खड़ा था, उसी समय आरोपी पप्पु चौहान, अभिषेक यादव, गुलशन जयसवाल, विक्रम कँवर, अभिषेक यादव, जितेन्द्र चौहान, भूपेन्द्र चौहान, रवि यादव, अभिषेक यादव, 03 विधि से संघर्षरत बालक के साथ मिलकर आरोपीगण एक राय होकर घायल दुर्गेश कँवर के ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. जिसमें अभिषेक यादव अपने हाथ में रखे चाकू से लगातार 7 – 8 बार दुर्गेश के शरीर पर हत्या करने की नियत से ताबड़तोड़ हमला कर दिया एवं पप्पु चौहान अपने हाथ में पिस्टल जैसा लहराने लगा तथा उक्त सभी आरोपी मिलकर हाथ मुक्के से मारपीट करने लगे। जिससे दुर्गेश कँवर घायल हो गया एवं बीच बचाव करने आये प्रार्थी फिरतू कँवर एवं उसके अन्य साथी को भी चोटे आयी।

घटना के सूचना मिलने पर तत्काल उरगा पुलिस मौक़े पर पहुँच कर घायल को ईलाज करा एवं उक्त आरोपीयो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 549/ 21 धारा 307, 147, 148, 149 भादवी क़ायम कर तत्काल 24 घण्टे के अंदर विडीयो फ़ुटेज के माध्यम से आरोपियों का तस्दीक़ कर, उक्त 07 आरोपीयो को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया । शेष 04 फ़रार आरोपियों का पता तलाश जारी है ।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक विजय चेलक के नेतृत्व में सउनि राकेश गुप्ता, प्र आ उदय सिंह, प्र आ अवधेश यादव, आरक्षक हितेश राव, प्रकाश चंद्रा, राजकुमार साहू, आनंद पुरेना सन्तानु रजवाड़े, राहुल बघेल की सक्रिय भूमिका रही।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!