
खरसिया।ग्राम कोटमी, जिला सक्ति निवासी श्रीमती निर्मला पटेल का आज सुबह निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज पूर्वाह्न 11:00 बजे गृह ग्राम कोटमी में संपन्न होगा।
श्रीमती पटेल, अखिल भारतीय अघरिया समाज के केंद्रीय संगठन में सोशल मीडिया प्रभारी विजय पटेल, अनिल पटेल और अजय पटेल की माता थीं। उनके शिव लोक गमन से परिवार के साथ-साथ समाज में शोक व्याप्त है।
अखिल भारतीय अघरिया समाज ईकाई खरसिया के सचिव सह मीडिया प्रभारी नरेन्द्र पटेल ने बताया कि अध्यक्ष हेमंत कुमार पटेल एवं पदाधिकारीयों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित किए। उन्होंने शोकसंतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
सामाजिक कार्यकर्ताओं और समाजजनों ने भी शोक व्यक्त किया है। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में परिचितों और समाज के प्रतिनिधियों के पहुंचने की संभावना है।




