छत्तीसगढ़रायगढ़

जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन परीक्षा के लिये ऑनलाईन आवेदन की तिथि में बढ़ोत्तरी

रायगढ़ । जवाहर नवोदय विद्यालय भूपदेवपुर में चयन परीक्षा 2021 के लिये कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु आवेदन फार्म ऑनलाईन स्वीकार किये जा रहे है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर 2020 निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर अब 29 दिसम्बर 2020 कर दिया गया है। कक्षा 9 वीं के लिये आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 दिसम्बर 2020 कर दिया गया है। आवेदन फार्म सिर्फ ऑनलाईन स्वीकार किये जायेंगे। कक्षा 5 वीं में पढ़ रहे छात्र-छात्रायें इसमें स्वयं अथवा लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से आवेदन कर सकते है। आवेदक की जन्मतिथि 1 मई 2008 से 30 अप्रैल 2012 के बीच की होनी चाहिये।

आवेदन पत्र भरने के लिये विस्तृत जानकारी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट https://navodaya.gov.in/nvs/en/Admission-JNVST/JNVST-Class पर देख सकते है। आवेदन भरते समय केवल अभ्यर्थी का हस्ताक्षर, पालक का हस्ताक्षर एवं फोटो सहित जेपीजी फार्मेट (10-100 केबी)में अपलोड कर प्रक्रिया पूर्ण करना होगा। अधिक जानकारी के लिये प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय भूपदेवपुर, रायगढ़ मोबा.नं.9630249050 एवं 8085056286 में कार्यालयीन दिवस में संपर्क कर सकते है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!