छत्तीसगढ़महासमुंद

लाखों के गांजा तस्कर गिरफ्तार

हीरो HF DELUX  मो.सा. में एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर भरा अवैध मादक पदार्थ गांजा, कुल 07 किलोग्राम कीमती 1,40,000 रूपये
छत्तीसगढ राज्य के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किये जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द भोजराम पटेल द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को नशीली पदार्थ, अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया गया था व जिले में लगातार अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है । इसी तारतम्य में दिनांक 24,25.07.2022 को पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में व अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) पिथोरा विनोद कुमार मिंझ के निर्देशन में इंद्र भूषण सिंह थाना प्रभारी सांकरा द्वारा बीते दरमियानी रात भगतदेवरी ओवर ब्रिज के नीचे आकस्मिक वाहन चेकिंग की जा  रही थी चेकिंग दरमियान ओड़िसा सलडीह तरफ से आ रहे एक काले रंग की मोटर सायकल HF DELUX क्रमांक CG04 NP 4934 ईसारा कर रोका गया।  चालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम भीमकुमार निषाद पिता गोविंद निषाद उम्र 32 वर्ष साकिन रानीसागर (सतनामी मोहल्ला) थाना आरंग  जिला-रायपुर(छ.ग.)  का निवासी रहना बताया। आरोपी अपने वाहन के सामने टंकी ऊपर एक सफेद रंग की बोरी में 07 kg अवैध मादक पदार्ध गांजा कीमती 1,40,000 रुपये को  उडिसा राज्य से छत्तीसगढ में खपाने हेतु तस्करी कर परिवहन करना स्वीकार किया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा  20(B) NDPS ACT का पाये जाने से थाना सांकरा में  विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर लिया जाता है।

    सम्पूर्ण कार्यवाही  इंद्रभूषण सिंह थाना प्रभारी थाना सांकरा व सउनि0 रविन्द्र साहू, आरक्षक – रमाकांत साहू, ब्रजेश बाघ,जितेश साहू, विजय विकाश दिब्य, अनिल कुमार खांडे ,दिलीप सेठ, चालक आरक्षक कमल साहू व अन्य थाना सांकरा स्टाफ द्वारा  किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:-
भीमकुमार निषाद पिता गोविंद निषाद उम्र 32 वर्ष साकिन रानीसागर (सतनामी मोहल्ला) थाना आरंग  जिला-रायपुर(छ.ग.)     
जप्त गांजा/संपत्ती का विवरण :-
01- अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 07 किलो ग्राम कीमती 1,40,000 रूपये,
02- एक कीपैड व एक टच स्क्रीन मोबाईल कीमती 1000 रूपये ।
03- परिवहन में प्रयुक्त मो.सा. HF डिलक्स क्रमांक CG 04 NP 4934 कीमती 59000 रूपये
कुल जुमला 2,00,000 रूपये

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!