अपराधछत्तीसगढ़जशपुर

प्रिंसिपल के विरुद्ध मामला दर्ज आरोपी गिरफ्तार 

बगीचा। जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड में एक अशासकीय संस्था के प्रिंसिपल के द्वारा स्कूल की छात्रा को गलत तरीके से टच करने से परेशान छात्र ने आत्महत्या कर ली। आरोपी प्रिंसिपल पर मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में संचालित एक निजी स्कूल में नवीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा स्कूल परिसर में प्रिंसिपल द्वारा संचालित अवैध रूप से संचालित हॉस्टल में रह रही थी। घटना के बाद मौके से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है, जिसमें छात्रा ने स्कूल के प्राचार्य पर बैड टच समेत मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना का जिक्र किया है।

सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी प्राचार्य कुलदीप टोपनो को हिरासत में लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संस्था के प्राचार्य अभिभावकों की सहमति से छात्र छात्राओं को अवैध हॉस्टल में रखते थे। मृत छात्रा भी इसी हॉस्टल में निवासरत थी। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में सुसाईड का कारण प्रिंसिपल द्वारा बैड टच समेत छात्रा को प्रताड़ित करना पाया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

स्रोत -पत्रिका

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!