रायगढ़

सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें-कलेक्टर श्री भीम सिंह

रायगढ़, कलेक्टर श्री भीम सिंह ने सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण लंबित होने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लम्बी सेवा अवधि पूर्ण करने के बाद समय पर कर्मचारियों को पेंशन नहीं मिलना गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी को जीविका के लिए पेंशन ही एकमात्र सहारा होता है। आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में आयोजित टीएल(समय-सीमा)की बैठक में कोषालय अधिकारी रायगढ़ ने अलग-अलग विभागों के 43 सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण लंबित होने की जानकारी दी।

कलेक्टर श्री सिह ने सभी संबंधित विभाग के कार्यालय प्रमुख अधिकारियों को निर्देशित किया कि सेवा निवृत्त कर्मचारियों के मामले में सहानुभूति रखते हुये संबंधित दस्तावेज ऑनलाइन शीघ्र प्रस्तुत कर पेंशन प्रारंभ करावें

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!