देश /विदेश

गोपालगंज में भीषण सड़क दुर्घटना, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

गोपालगंज में भीषण सड़क दुर्घटना, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत


बिहार के गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र स्थित डुमरियाघाट महासेतु पर भीषण सड़क दुर्घटना हो गई है। जिसमें एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौतें हो गई हैं। डुमरियाघाट महासेतु पर शुक्रवार की देर रात को यह भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। यहां एक मिर्ची से लदा ट्रक और कार आमने-सामने से एक-दूसरे से टक्करा गया है। बताया जा रहा है कि यह परिवार देश की राजधानी दिल्ली से बिहार के सहरसा जिले में स्थित घर पर होली का त्योहार मनाने के लिए लौट रहा था। मरने वालों में पति-पत्नी और एक बेटी और बेटा शामिल हैं।
इस दुर्घटना के बारे में जानकारी मिल रही है कि देश की राजधानी दिल्ली से एक परिवार कार में सवार होकर डुमरियाघाट महासेतु से गुजरकर सहरसा के लिए जा रहा था। इस दौरान सामने से आ रहे मिर्ची लदे एक अनियंत्रित ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में दो लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि इस हादसे के बाद अस्पताल ले जाने के क्रम में गंभीर रूप से जख्मी दो लोगों ने दम तोड़ दिया।
महम्मदपुर थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार पांडेय के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और कार को पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया है। पुलिस शवों को घटनास्थल से अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भिजवाने की तैयारी कर रही है। इस हादसे के संबंध में अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!