रायगढ़

क्यों मनाया जाता है 14 सितम्बर को हिंदी दिवस श्रीमती सावित्रीप्रभात कमल पटेल

क्यों मनाया जाता है 14 सितम्बर को हिंदी दिवस

श्रीमती सावित्री प्रभात कमल पटेल
अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ अघरिया समाज नगर इकाई रायगढ़(छत्तीसगढ़)

भोजराम पटेल @रायगढ़- आज 14 सितम्बर को हिंदी दिवस मनाया जाता है हिंदी की गरिमा व गौरव का गुणगान किया जाता है परंतु हममें से अधिकांश लोगों को यह जानकारी नही है कि आखिर क्यों आज ही के दिन हिंदी दिवस मनाया जाता है ? हम आपको बताते है हिंदी दिवस मनाए जाने का कारण और इसके पीछे छुपे तथ्यों की संक्षिप्त जानकारी।
हिंदी दिवस 14 सितम्बर की मनाया जाता है क्योंकि भारत की संविधान सभा ने घोषणा की कि देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी भारत की आधिकारिक भाषा है। भारत की संविधान सभा ने 14 सितंबर 1949 को भारतीय गणराज्य की आधिकारिक भाषा के रूप में हिंदी को अपनाया। हालांकि, इसे 26 जनवरी 1950 को देश के संविधान द्वारा आधिकारिक भाषा के रूप में उपयोग करने का विचार स्वीकृत किया गया था। मूल दिन हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाने के लिए हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिन्दी दिवस को सब बहुत ही खुशी से मनाते हैं और हिन्दी दिवस पर निबंध, हिन्दी दिवस पर भाषण, और हिन्दी दिवस पर लेख आदि लिखते हैं।
परंतु ये सब बस अब १ ही दिन सप्ताह या पखवाड़ा मनाने तक ही सिमट गया है कोई भी आज हिंदी में बात करने से अपने आप को छोटा महसूस करता है लोग सोचते हैं अंग्रेज़ी बोलने से शान बढ़ जाती है, जबकि समय आने पर अपने मन की बात को सही तरीक़े से पूरे भाव के साथ हिंदी में ही अभिव्यक्त कर सकता है। हिंदी या अंग्रेज़ी दोनो भाषायें ही तो है अपने मन की भाव को सामने वाले को समझाने का ज़रिया । फिर इसमें अपनी मातृ भाषा का प्रयोग करने में शर्म कैसी ? मेरा हमारे सभी देशवासियों से अनुरोध है के सबसे पहले अपने बच्चों को अपनी भाषा में निपुण बनाए उसके बाद अन्य भाषाओं का ज्ञान दे ।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!