दिल्ली

BJP शासित राज्यों के CM आज अयोध्या में, करेंगे राम लला के दर्शन…

नई दिल्ली- भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री बुधवार को अयोध्या में हनुमानगढ़ी मंदिर और राम जन्मभूमि में पूजा-अर्चना करेंगे। जिला प्रशासन को 11 मुख्यमंत्रियों और तीन उपमुख्यमंत्रियों के कार्यक्रम की सूचना मिली।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी मुख्यमंत्रियों के बुधवार को 11 बजे तक अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है।

सभी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बुधवार दोपहर करीब 2 बजे प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन करेंगे और राम जन्मभूमि पर पूजा-अर्चना भी करेंगे। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम, नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, गुजरात, हरियाणा और गोवा के मुख्यमंत्री, बिहार के दो उपमुख्यमंत्री और अरुणाचल प्रदेश के एक उपमुख्यमंत्री शहर का दौरा करेंगे। सूत्रों ने बताया कि सिक्किम, मेघालय, मिजोरम, कर्नाटक और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री भी अयोध्या का दौरा कर सकते हैं।

इसके पहले राम मंदिर आंदोलन के दौर में वर्ष 1991 में उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों म.प्र., राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों का यहां एक साथ दौरा हो चुका है। तब और अब की परिस्थितियां पूरी तरह से भिन्न हैं। वह दौर संघर्ष का था तो अब उन सभी चुनौतियों से उबर कर नया इतिहास रचने का समय है। अयोध्या के नये इतिहास में इन मुख्यमंत्रियों के एक साथ आगमन की इबारत भी जोड़ी जाएगी।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1470965680920940548?s=20

काशी विश्वनाथ मंदिर कारीडोर के अनावरण समारोह के बाद मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में हिस्सा लेने के बाद यह सभी मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री वाराणसी से लखनऊ जा चुके हैं। यह सभी बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे हवाई मार्ग से चलकर अयोध्या हवाई पट्टी पहुंचेंगे। यहां से उन सभी को हाइवे स्थित होटल लाया जाएगा।

यहां विश्राम के बाद सभी वीवीआईपी सरयू दर्शन के लिए जाएंगे। यहां के बाद रामपैड़ी का अवलोकन करेंगे। पुन: वह सभी हनुमानगढ़ी में आराध्य का दर्शन करेंगे। दूसरी पाली में रामजन्मभूमि में विराजमान रामलला के दरबार में हाजिरी लगाकर कृतकृत्य होंगे। परिसर में उनका स्वागत ट्रस्ट की ओर से किया जाएगा और दर्शन के उपरांत राम मंदिर निर्माण की प्रगति से भी अवगत कराया जाएगा।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!