छत्तीसगढ़

लैलूंगा क्षेत्र में जारी है हाथी का आतंक, ग्रामीणों में दहशत गजराज पहुंचे गांव, मकान को तोड़ा

रायगढ़। रायगढ़ जिले में एक लंबे अर्से से जंगली हाथियों का आतंक है। आए दिन इन जंगली हाथियों के उत्पात की खबरें अखबारों की सुर्खियां बनते रहती है। वन विभाग के द्वारा हाथी के बढ़ते उत्पात को रोकने तमाम उपाए किये जाते हैं परंतु आज भी जंगली हाथियों का उत्पात कम होनें के बजाए बढ़ते ही जा रहा है। इसी तरह आज लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम गुनु में हाथी ने एक मकान को ढहा दिया है। साथ ही फसलों को नुकसान पहंुचाया जा रहा है। गांव के अंदर जंगली हाथियों की मौजूदगी से पूरे ग्रामीण दहशत मंे है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के लैलंूगा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गुनु में 5 जंगली हाथियों का दल विचरण कर रहा है। बताया जा रहा है कि इन्हीं जंगली हाथियों के द्वारा एक ग्रामीण के घर को नुकसान पहुंचाते हुए ढहा दिया गया है। जिससे पूरे गांव में दहशत बना हुआ है। गांव के अंदर हाथी घुसने की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम गांव पहंुचकर जंगली हाथियों को जंगलों की तरफ खदेडने में लग गया है। गांव के ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव सहित आसपास एक दर्जन से भी अधिक गांवों में जंगली हाथियों का आतंक बना हुआ है। इन जंगली हाथियों के द्वारा जंगल से निकलकर गांव की तरफ रूख करते हुए किसानों के फसलों व घरों को नुकसान पहुंचाया जाता है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहंुचती जरूर है मगर तब तक हाथी के द्वारा बडा नुकसान ग्रामीणों को पहंुचा दिया जाता है।

विदित रहे कि लैलूंगा क्षेत्र के जंगलों में हाल ही में एक जंगली हाथी की 20 दिन पुरानी लाश मिली थी। रायगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों मंे लगातार बढते जंगली हाथियों की संख्या और विकास के नाम पर लगातार कटते जंगलों से हाथी अब गांव की ओर रूख करने लगे हैं। जिले के अलग अलग वन परिक्षेत्रों में हाथियों का अलग अलग दल विचरण कर रहा है। लगातार बढ़ते हाथियों की संख्या से हाथी और मानव के बीच द्वंद्व जारी है, जिसके दुखद परिणाम अक्सर सामने आते रहते हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!