छत्तीसगढ़रायगढ़

मधुमेह सप्ताह अंतर्गत जिला अधिवक्ता संघ के सदस्यों के लिए मधुमेह एवं रक्तचाप परीक्षण शिविर का आयोजन…

रायगढ़। जिला अधिवक्ता संघ रायगढ़ एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में मधुमेह सप्ताह अंतर्गत जिला अधिवक्ता संघ के सदस्यों के लिए न्यायालय परिसर स्थित कार्यकारिणी कक्ष में मधुमेह एवं रक्तचाप परीक्षण शिविर का आयोजन सचिव शरद पांडेय के नेतृत्व तथा अध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया।

परीक्षण हेतु अधिवक्ताओ में काफी जागरूकता नजर आई। निर्धारित अवधि में कुल 103 अधिवक्ता सहित न्यायालयीन कर्मचारी तथा पक्षकारों ने अपना परीक्षण कराया। इस सफल व सार्थक प्रयास के लिए सचिव जिला अधिवक्ता संघ रायगढ़ शरद पांडेय की सभी अधिवक्ताओं द्वारा मुक्त कंठ से प्रसंशा की जा रही है। सचिव शरद पांडेय ने बताया की अपनी व्यावसायिक व्यस्तता के चलते हम अधिवक्ता अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ लापरवाह हो जाते हैं ऐसे में इस स्वास्थ्य शिविर को लेकर साथी अधिवक्ताओं का जो रूझान दिखा है उससे हम आगे और बड़े स्वास्थ्य आयोजनों के लिए प्रेरित हुए हैं।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!