छत्तीसगढ़

घर वापस लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही गाड़ी ने लिया चपेट में,एक की मौके पर मौत,एक घायल…


कोरबा-सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई है।छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। बताया गया है कि एक यात्री बस ने दोनों बाइक सवारों को टक्कर मारी थी। जिसके चलते एक की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसा पाली थाना क्षेत्र में हुआ है।जानकारी के मुताबिक, सिरकी निवासी देवनारायण कोराम (36) और गजेंद्र सिंह(33) सुबह करीब 9.30 बजे बांधाखार किसी काम से गए हुए थे। काम खत्म कर दोनों वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बांधाखार में ही सामने से आ रही यात्री बस ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में तुरंत ही देवनारायण की मौत हो गई। वहीं गजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया है।हादसे के बाद आस-पास के लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया था। जहां डॉक्टरों ने देवनारायण को मृत घोषित कर दिया। जबकि गजेंद्र का इलाज अभी किया जा रहा है। पता चला है कि बस बिलासपुर की तरफ से आ रही थी। उसी दौरान उसने दोनों को चपेट में लिया है। आस-पास के लोगों का कहना है कि बस की रफ्तार काफी तेज थी और किसी गाड़ी को ओवरटेक करने के चलते बस ने बाइक सवारों को टक्कर मारी।घटना के बाद पुलिस को भी इस बात की जानकारी दी गई थी। अब पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथी ही दोनों के परिजनों को भी जानकारी दी गई है। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है। हादसे में जान गंवाने वाला युवक गेवरा खदान के किसी निजी कंपनी में काम करता था।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!