छत्तीसगढ़रायगढ़

अशोक चक्र अपमान का आरोप बेबुनियाद, भाजपा यात्रा की सफलता से बौखलाई : नगेंद्र नेगी

गिरीश राठिया @रायगढ़। कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही एक तस्वीर पर भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि यात्रा के दौरान उपयोग किए गए पोस्टर में राष्ट्रीय प्रतीक अशोक चक्र का अपमान किया गया है। तस्वीर में कांग्रेस विधायक उमेश पटेल जीप के बोनट पर बैठे दिखाई दे रहे हैं, जिसके नीचे लगे पोस्टर को लेकर यह विवाद खड़ा किया गया है। इस मामले में जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ (ग्रामीण) के अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। नेगी ने कहा- यात्रा में उमड़े जनसैलाब से भाजपा बौखला गई और उसने झूठे आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश की है।

यह आरोप न केवल तथ्यहीन है बल्कि भाजपा की ओछी राजनीति का प्रमाण भी है। उन्होंने आगे कहा- संविधान में राष्ट्रीय प्रतीक अशोक चक्र के जो मापदंड दिए गए हैं, यदि भाजपा नेता उन्हें पढ़ लेते या सर्च कर लेते तो इस प्रकार के आरोप कभी नहीं लगाते।

पोस्टर पर जो चिन्ह है, वह अशोक चक्र नहीं बल्कि मतदान अधिकार का प्रतीक है। यह केवल तर्जनी उंगली पर स्याही के निशान का चित्रण है। नेगी ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी इस तरह की राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेगी और आने वाले दिनों में झूठे और भ्रामक आरोप फैलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!