दिल्लीविविध खबरें

प्रधानमंत्री मोदी,राहुल गांधी और गृहमंत्री शाह ने दी विजयदशमी शुभकामनाएं

नई दिल्ली । देश में आज विजयदशमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को दशहरा की बधाई दी।

पीएम मोदी ने कहा कि सभी देशवासियों को विजय के प्रतीक-पर्व विजयदशमी की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में साहस, संयम और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए।

अमित शाह ने दी विजयदशमी की शुभकामनाएं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा समस्त देशवासियों को ‘विजयादशमी’ की हार्दिक शुभकामनाएं। बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की जीत का यह महापर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा व प्रेरणा का संचार करे। जय श्री राम!

राहुल गांधी ने दी दशहरे की शुभकामनाएं
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने देशवासियों को दशहरा की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि नफरत की लंका जले, हिंसा का मेघनाद मिटे, अहंकार के रावण का अंत हो, सत्य और न्याय की विजय हो। समस्त देशवासियों को विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

कांग्रेस ने किया ट्वीट
वहीं, कांग्रेस पार्टी ने भी विजयदशमी की बधाई दी। कांग्रेस ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा कि जन-जन के भगवान राम की नजर से दशहरे का मतलब देखें तो अहंकार का नाश, असत्य की हार और प्रेम एवं सत्य की विजय। आप सभी को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं। हम मिलकर हर बुराई को हमारे प्यारे देश से खत्म करेंगे।

सीएम नीतीश कुमार ने दी दशहरे की बधाई
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी दशहरे की बधाई दी। उन्होंने कहा विजयादशमी के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इसे विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह हमारे जीवन में संयम एवं आत्मिक बल का संचरण करने वाला पर्व है। इस पर्व को सद्भाव, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाएं।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!