छत्तीसगढ़

तीन की मौतः तेज रफ्तार पिकअप ट्रक से टकराई, तीन की दर्दनाक मौत…एक घायल

कांकेर । तड़के सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगो की मौत हो गयी है। ये हादसा चरामा क्षेत्र के नेशनल हाईवे 30 जैसाकर्रा गांव की है। दरअसल आज तड़के सुबह चरामा क्षेत्र के जैसाकर्रा गांव के पास एक ट्र्क रोड़ किनारे खड़ा था। पीछे से तेज रफ्तार पिकअप जा टकराई।

हादसा करीब सुबह के चार बजे के आसपास का हुआ था। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही पिकअप सवार तीन लोगों की मौत हो गयी और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं इस घटना में पिकअप के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गये है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया है। वहीं खबर लिखे जाने तक तीनों मृतक की पहचान नहीं हो पायी है। इधर घटना के बाद ट्रक ड्रायवर अपनी गाड़ी के साथ फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!