जिला के स्वयंसेवक बने प्रदेश के युवाओं के लिए मिशाल

जिला के स्वयंसेवक बने प्रदेश के युवाओं के लिए मिशाल

लॉकडाउन 2 में 25 गांव को सैनिटाइज करने के पश्चात लॉक डाउन 3 में भी पुनः 25 गावों को किया सैनिटाइज

भोजराम पटेल @रायगढ़।
आज पूरा विश्व कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है इस संकट की घड़ी में पूरे विश्व की निगाहें भारत पर टिकी हुई है इसमें सरकार के साथ हमारे कोरोना वारियर्स की भूमिका महत्वपूर्ण है इसमें ऐसे भी कोरोना वारियर्स शामिल है जो स्वयं से आगे आकर ग्रामीण इलाकों में कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। हम बात कर रहे हैं नेहरू युवा केंद्र संगठन रायगढ़ नव अंजोर युवा मंडल के स्वयंसेवकों की जिन्होंने गली मोहल्ला अभियान के तहत रायगढ़ जिले के 50 गांव को सैनिटाइज कर जिले के ही नहीं प्रदेश के युवा वर्ग के लिए एक प्रेरणा के रूप में उभरे हैं। विदित हो कि लॉक डाउन-2 में स्वयंसेवकों ने 25 गांव को सैनिटाइज कर कोरोना से बचाव में एक बड़ा कदम उठाया था और जैसे ही लॉक डाउन की अवधि बढ़ी स्वयंसेवकों में भी अपने अभियान में 25 अतिरिक्त गांव को सैनेटाइज करने का निर्णय लिया, इसी संकल्प के साथ स्वयंसेवक सभी जाति धर्म और क्षेत्रों प्रत्येक सार्वजनिक जगहों और घरों के दरवाजे तक पहुंच सैनिटाइजर का छिड़काव कर समानता का संदेश दिया। इस कार्य को देख जिले के सभी ब्लॉक के स्वयंसेवक भी प्रेरित हो इस कार्य को अपने ब्लॉक में अधिक विस्तार करने का प्रयास कर रहे हैं । इस अभियान में स्वयं सेवकों के पास अनेक मुश्किले भी सामने आई जिसमें उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना भी पड़ा पर कहते हैं ,

जहां चाह है वहीं राह है प्रेरित होकर अभियान को सफल बनाने के लिए कई युवा सामने आये और स्वयंसेवकों की आर्थिक सहायता की और इस प्रकार स्वयंसेवकों ने 50 गांव को सैनिटाइज कर प्रदेश के युवाओं के लिए मिशाल बने। कार्य में स्वयंसेवकों में एक नई ऊर्जा और उत्साह नजर आई नेहरू युवा केंद्र संगठन के जिला समन्वयक चंद्रभूषण ने भी युवाओं की जमकर तारीफ करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।




