
खरसिया।खरसिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक उमेश पटेल ने पवित्र सावन मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि—
“सावन का महीना श्रद्धा, भक्ति और शिव आराधना का पर्व है। यह मास हमें आस्था, संयम और आत्मिक शुद्धि की ओर प्रेरित करता है। महादेव की कृपा से समस्त क्षेत्र में शांति, समृद्धि और स्वास्थ्य बना रहे, यही मेरी मंगलकामना है।”
ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करते हुए भक्तजन इस मास में व्रत, पूजा,जलाभिषेक और भक्ति से महादेव को प्रसन्न करें। यह समय प्रकृति के सौंदर्य और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण होता है, जो हमें अंदर से बल प्रदान करता है।

पटेल परिवार वर्षों से सावन के पवित्र अवसर पर सिद्धेश्वर महादेव मंदिर बरगढ़ में दर्शन और अभिषेक करते आ रहे हैं
इस अवसर पर उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शुभकामना संदेश साझा किया गया, जिसमें लिखा था:
https://twitter.com/umeshpatelcgpyc/status/1944591989800132749?t=mO7VHvVmBmLJDcMkka5O0A&s=19
“पवित्र सावन मास के प्रथम सोमवार की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
ॐ नमः शिवाय 🙏
हर हर महादेव!”
क्षेत्र में धार्मिक उत्साह
सावन सोमवार के दिन खरसिया सहित पूरे क्षेत्र के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही दूध, जल, बेलपत्र, धतूरा और भस्म अर्पण करने वालों की कतारें लगी रहीं। विधायक उमेश पटेल के संदेश से श्रद्धालुओं में और उत्साह देखने को मिला।
जय भोलेनाथ हर हर महादेव
“ॐ अघोरेभ्यो घोरेभ्यो घोरघोरतरेभ्यः।
सर्वतः सर्वः सर्वेभ्यः नमस्तेऽस्तु रुद्ररूपेभ्यः॥”
🕉️ ॐ नमः शिवाय 🙏
✍🏻 द देहाती डॉट कॉम टीम



