Forbes India Rich List 2020: मुकेश अंबानी लगातार 13वें साल भी भारतीय अमीरों में टॉप पर

फोर्ब्स ने साल 2020 के टॉप 100 सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कई नए नाम भी शामिल हुए हैं। टॉप 100 ने 517.5 अरब डॉलर की संपत्ति जोड़ी है, जो पिछले साल की लिस्ट में शामिल लोगों की कुल संपत्ति से 14 फीसदी ज्यादा है। पहले नंबर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का नाम शामिल हैं। उनकी संपत्ति 88.7 अरब डॉलर है।
फोर्ब्स की लिस्ट में 25.2 अरब डॉलर की सपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर गौतम अडानी हैं। तीसरे नंबर पर शिव नाडार का नाम शामिल है। इनकी संपत्ति 20.4 अरब डॉलर है। चौथे नंबर पर डी मार्ट के मालिक राधाकिशन दमानी हैं। इनकी संपत्ति 15.4 अरब डॉलर है। पांचवें पायदान पर हिंदुजा ब्रदर्स का नाम शामिल है। इनकी संपत्ति 12.8 अरब डॉलर है। छठे नंबर पर 11.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ साइरस पूनावाला हैं।
वहीं सातवें पायदान पर पालोनजी मिस्त्री हैं, जिन की संपत्ति 11.4 अरब डॉलर है। आठवें नंबर पर उदय कोटक 11.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ है। जबकि नौवें नंबर पर गोदरेज फैमिली को जगह मिली है। इनकी संपत्ति 11 अरब ड़ॉलर है। दसवें नंबर में लक्ष्मी मित्तल हैं। इनकी संपत्ति 10.3 अरब डॉलर है।
फोर्ब्स टॉप 10 लिस्ट 2020
| उद्योगपति | नेट वर्थ |
| मुकेश अंबानी | 88.7 अरब डॉलर |
| गौतम अडाणी | 25.2 अरब डॉलर |
| शिव नाडर | 20.4 अरब डॉलर |
| राधाकृष्ण दमानी एंड फमिली | 15.4 अरब डॉलर |
| हिंदुजा ब्रदर्स | 12.8 अरब डॉलर |
| साइरस पूनावाला | 11.5 अरब डॉलर |
| पालेानजी मिस्त्री | 11.4 अरब डॉलर |
| उदय कोटक | 11.3 अरब डॉलर |
| गोदरेज फैमिली | 11 अरब डॉलर |
| लक्ष्मी मित्तल | 10.3 अरब डॉलर |




