देश /विदेशराष्ट्रीयविविध खबरें

गुजरात- केबल पुल टूटने से 40 लोगों की मौत..100 से ज्यादा घायल..150 के नदी में बहने की सूचना..

गुजरात के मोरबी शहर के मच्‍छु नदी में बना केबल पुल टूटने से 40 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 100 से ज्यादा घायल हैं। डेढ़ सौ से ज़्यादा लोग नदी में बहने की सूचना है। मौतो की संख्या अभी और बढ़ सकती है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुजरात में मोरबी में केबल पुल गिरने की घटना पर चिंता व्यक्त की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात CM और अन्य अधिकारियों ने मोरबी में हुई दुर्घटना के संबंध में बात की। उन्होंने बचाव अभियान के लिए टीमों को तत्काल जुटाने, स्थिति की बारीकी से और लगातार निगरानी करने और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने को कहा है।

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि ये बेहद दुखद घटना है। आज शाम को मोरबी में करीब 6:30 बजे हैंगिंग ब्रिज टूटा। उस समय 150 लोग वहां मौजूद थे। इस घटना में मात्र 15 मिनट में शहर का पूरा तंत्र घटना स्थल पर पहुंच गया। बचाव कार्य में अभी तक लगभग 70 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

जानते चलें कि गुजरात के मोरबी में पुल टूटने से कई परिवार तबाह हो गए। 2 करोड़ की लागत से मरम्मत के बाद 25 अक्टूबर को शुरू हुआ पुल 1 हफ्ते के भीतर ही टूट गया! हादसे के वक़्त 100 लोगों की क्षमता वाले इस पुल पर 500 से ज्यादा लोग मौजूद थे। जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 02822243300 जारी किया है.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि वे गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे की खबर बेहद दुःखद है। ऐसे मुश्किल समय में मैं सभी शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की हर संभव सहायता करें और लापता लोगों की तलाश में मदद करें।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!