Uncategorised

गौ तस्करी का बड़ा खुलासा — पलगढा फॉरेस्ट बेरियर में वनकर्मी की सतर्कता से दो पिकअप वाहन जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार…

खरसिया। मिडीया को मिली जानकारी के अनुसार पलगढा फॉरेस्ट बेरियर में सोमवार की रात गौ तस्करी का एक गंभीर मामला सामने आया है। वन विभाग में पदस्थ दिनेश कुमार साहू की सतर्कता और तत्परता से दो पिकअप वाहनों में भरे मवेशियों को अवैध रूप से क्रूरतापूर्वक परिवहन किए जाने का मामला पकड़ा गया है।

घटना दिनांक 03 नवंबर 2025 की है। आवेदक दिनेश कुमार साहू, जो कि वर्ष 2018 से फॉरेस्ट विभाग में पदस्थ हैं और लगभग पाँच वर्षों से पलगढा बेरियर में कार्यरत हैं, अपने नियमित ड्यूटी के दौरान रात करीब 04:00 बजे दो संदिग्ध पिकअप वाहनों को बेरियर के पास से गुजरते हुए देखा।

संदेह होने पर उन्होंने वाहनों को रोका और जांच की तो पाया कि—

फोटो -जय प्रकाश डनसेना पत्रकार
  • पिकअप क्रमांक JH-03-J-7840 में 08 नग बैल
  • पिकअप क्रमांक OD-14-Y-1362 में 09 नग गायें
    क्रूरतापूर्वक ठूंसे गए थे।

पूछ-ताछ में पिकअप JH-03-J-7840 का चालक शेख अमानत पिता शेख मुबारक, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम रोकबहार, थाना बागबहारा, जिला जशपुर मौके पर पकड़ा गया। जबकि दूसरी पिकअप OD-14-Y-1362 का चालक मौके से फरार हो गया।

फोटो -विद्या चौहान पत्रकार

प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि दोनों वाहनों में भरे मवेशियों को वध हेतु अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। मामले की सूचना तत्काल उच्च अधिकारियों को दी गई है और संबंधित धाराओं के तहत आगे की कार्यवाही के लिए आवेदन खरसिया थाना प्रस्तुत किया गया।

फोटो -विद्या चौहान पत्रकार

खरसिया पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था की है।

फोटो -विद्या चौहान पत्रकार


दिनेश कुमार साहू, वन विभाग,पलगढा बेरियर ने एक बार फिर से स्पष्ट कर दिया है कि फॉरेस्ट विभाग के कर्मचारियों की सजगता से क्षेत्र में अवैध पशु परिवहन पर अंकुश लग सकता है।

https://thedehati.com/?p=156056

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!