ChhattisgarhRaigarhछत्तीसगढ़रायगढ़

BREAKING:खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रायगढ़ दौरा निरस्त, चक्रधर समारोह के समापन में शामिल होंगे वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

रायगढ़। प्रतिकूल मौसम के चलते मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बुधवार को प्रस्तावित रायगढ़ दौरा निरस्त कर दिया गया है। मुख्यमंत्री को रायगढ़ में आयोजित चक्रधर समारोह के समापन समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होना था।

जनसम्पर्क विभाग द्वारा जारी आमंत्रण

बताया गया कि मौसम की अचानक खराब हुई परिस्थितियों को देखते हुए मुख्यमंत्री का रायगढ़ प्रवास रद्द करने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और आयोजन समिति की तैयारियां पूरी कर ली गई थीं, लेकिन मौसम की स्थिति के कारण कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा।

मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में अब स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी चक्रधर समारोह के समापन अवसर पर शामिल होंगे। समारोह में निर्धारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और अन्य कार्यक्रम पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किए जाने की जानकारी है।

चक्रधर समारोह रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा प्रमुख आयोजन है। समापन समारोह में स्थानीय कला, संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों के साथ कलाकारों का सम्मान भी कार्यक्रम का प्रमुख हिस्सा रहेगा।

प्रशासन की ओर से कार्यक्रम को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं जारी रखी गई हैं। हालांकि मुख्यमंत्री के दौरे के निरस्त होने से उनके प्रस्तावित अन्य कार्यक्रमों में भी बदलाव हुआ है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!