ChhattisgarhRaigarhछाल

अभियान संवेदना: नाबालिग से कथित दुष्कर्म के मामले में छाल पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार…

अभियान संवेदना के तहत छाल पुलिस की कार्यवाही

छाल। महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में त्वरित कार्यवाही के तहत छाल पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोप में एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार,आरोपीत को न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले की विवेचना जारी है।

पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर को नाबालिग के परिजन ने थाना छाल में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में युवक भोपेश्वर उर्फ छोटू राठिया (20) पर नाबालिग को कथित रूप से डराने-धमकाने और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया गया।

शिकायत के अनुसार, घटना 18 सितंबर की रात की बताई गई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि नाबालिग रात में घर से चली गई थी और अगले दिन सुबह खेत क्षेत्र में स्थित एक मकान में मिली। इसके बाद बालिका से पूछताछ के दौरान घटना के संबंध में जानकारी मिलने पर परिजनों ने 21 सितंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा तथा पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपीत को हिरासत में लेकर पूछ-ताछ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के बाद गिरफ्तार किया।

पीड़िता की निजता का रखा गया ध्यान

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने नाबालिग की पहचान और निजी जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया है। पुलिस के अनुसार,पीड़िता का बयान महिला पुलिस अधिकारी के माध्यम से दर्ज कराया गया और जांच की प्रक्रिया निर्धारित कानूनी प्रावधानों के अनुरूप आगे बढ़ाई जा रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्यवाही

एसएसपी शशी मोहन सिंह और एसडीओपी सतीश भार्गव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान, उप निरीक्षक मदन पटले, प्रशिक्षु उप निरीक्षक लता साहू, आरक्षक सुरेन्द्र बंशी और राजेश राठौर की भूमिका रही।

पुलिस ने आरोपीत को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। मामले में पुलिस द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों और बयानों के आधार पर आगे की विवेचना की जा रही है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!