छत्तीसगढ़

अग्निपथ के विरोध में विधायक राय सहित कांग्रेसियों ने केंद्र के खिलाफ बोला हल्ला…

भटगांव । अग्निपथ की आग पूरे देश में लगी हुई है। देश सभी राज्यों में कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल इसके खिलाफ ताल ठोक के बैठी हुई है और वे सभी इसे वापस लेने की मांग केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से कर रहे हैं। विपक्षी दलों को यह पूरा भरोसा है कि कृषि कानून की तरह इसे भी सरकार को वापस लेना ही पड़ेगा। परंतु इसके उलट केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरो की सेना में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया। इधर इसके विरोध में युवाओं सहित प्रमुख विपक्षी पार्टियों का जोरदार प्रदर्शन भी चल रहा है। सोमवार को केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए समूचे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सभी विधायक अपने अपने विधानसभाओं में सत्याग्रह आंदोलन कर रहे हैं।

बिलाईगढ रैनभाठा में भी अग्निपथ योजना का विरोध राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के मंशा अनुरूप प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी विधायक संसदीय सचिव चंद्र देव राय के नेतृत्व में बिलाईगढ में किया गया। जिसमे विधायक सहित उपस्थित कांग्रेसी नेताओ ने इस योजना का जोरदार विरोध किया और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से इस योजना को वापस लेने की मांग की। अग्निपथ योजना के विरोध प्रदर्शन के दौरान उपस्थित कांग्रेस जन को संबोधित करते हुए बिलाईगढ विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने कहा कि अग्निपथ योजना से देश की नरेंद्र मोदी सरकार देश के युवाओं को छल रही है। उन्होंने कहा कि पहले सेना में 20 साल के लिए भर्ती होती थी परंतु अब केंद्र की सरकार अब 4 साल के लिए संविदा में सेना रखना चाह रही है।विधायक ने कहा कि देश के युवाओं को न्यून वेतन और फंड से संविदा में सेना में भर्ती कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की अस्मिता व सुरक्षा के साथ खेलवाड़ कर रही है।विधायक ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी को चाहिए कि वे युवाओं को दीर्घकाल तक सेना में रखकर उनके सेवाओं का लाभ ले न कि 4 साल के लिए उन्हें बंदूक चलना सिखाकर उन्हें खुला छोड़े। इस सत्याग्रह आंदोलन में विधायक के अलावा कांग्रेस के पदाधिकारी,ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारी,महिला कांग्रेस के पदाधिकारी, यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी सहित कांग्रेस के विभिन्न अनुसंगानविक संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!