छत्तीसगढ़

छ. ग. विधानसभा का बारहवां सत्र 13 से 17 दिसम्बर तक

नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिकारी-कर्मचारी पूर्वानुमति के बिना अवकाश पर नहीं रहेंगे

रायगढ़, 30 नवंबर 2021/ छत्तीसगढ़ विधानसभा का बारहवां सत्र 13 से 17 दिसम्बर 2021 तक आहूत की गई है। कलेक्टर श्री भीम सिंह ने उक्त सत्र में प्राप्त विधानसभा प्रश्नों का उत्तर तैयार कराकर निर्धारित समय-सीमा के भीतर शासन को उपलब्ध कराने हेतु अपर कलेक्टर रायगढ़ श्री आर.ए.कुरूवंशी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

कलेक्टर श्री सिंह ने विधानसभा प्रश्नों/ध्यानाकर्षण सूचना के संबंध में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में पदस्थ/कार्यरत समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से आदेशित किया है कि वे सक्षम प्राधिकारी के पूर्वानुमति के बिना न ही अवकाश पर रहेंगे और न ही मुख्यालय त्यागेंगे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!