बल्दी बाई का आज सुबह निधन

बल्दी बाई का आज सुबह निधन

ग्राम कुल्हाड़ी घाट की रहने वाली बल्दी बाई का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया ।https://twitter.com/ChhattisgarhCMO/status/1390181213600575494?s=19
कल ही वह मेकाहारा रायपुर से स्वस्थ होकर लौटी थी।

फिलहाल उसका कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव था । इसके पहले 25 अप्रैल को उनका कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आया था । स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ डॉ एन आर नवरत्न से मिली जानकारी के अनुसार मेकाहारा रायपुर में उनका कोविड-19 उपचार चल रहा था और नेगेटिव होने के पश्चात कल उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया ।

गरियाबंद जिला चिकित्सालय में भी उनका प्राथमिक चेकअप कर उन्हें कुल्हाड़ी घाट के लिए रवाना किया गया था । वहां भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा चेकअप किया गया,उनकी स्थिति सामान्य थी। लेकिन आज सुबह 08:00 बजे के आस-पास उनकी तबीयत अचानक खराब हुई और कार्डियक अरेस्ट के कारण उनकी देखते ही देखते मौत हो गई ।




