नक्सल इलाकों में पुलिस कप्तान पटेल का दौरा

नक्सल इलाकों में पुलिस कप्तान पटेल का दौरा, जवानों का बढ़ा मनोबल, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

गरियाबंद। पुलिस कप्तान भोजराम पटेल ने नक्सल प्रभावित इलाक़ो का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने इलाक़ो में तैनात जवानों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के भी निर्देश दिए।
नक्सल प्रभावित पुलिस कैंप कुल्हाड़ीघाट का भी निरीक्षण किया जिसमे आवश्यकतानुसार हथियार एवं साफ सफाई , सुरक्षा दृष्टिकोण से अतिरिक्त मोर्चा बनाने के निर्देश दिए। श्री पटेल ने कैम्प में तैनात जवानों को नक्सल मूवमेंट पर अतिरिक्त नज़र रखने के साथ साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी में स्वयं के बचाव एवं वैश्विक महामारी कोविड19 से बचने के लिए राज्य शासन के गाइडलाइन पर अमल करने के भी निर्देश दिए है।
कप्तान पटेल जवानों की समस्याओं से भी रूबरू हुए और समस्याओं का निराकरण भी किया। उनके इस आकस्मिक दौरे से जवानों में स्फूर्ति का संचार हुआ और उनका मनोबल भी बढ़ा। पटेल ने जवानों को उनकी ड्यूटी के प्रति जिम्मेदारी के लिए धन्यवाद देकर उनका हौसला बढ़ाया।




