उच्च शिक्षा मंत्री ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की दी बधाई
उच्च शिक्षा,कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार,विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दी है।
मोर मुकुटधारी नटखट नंदलाल के जन्मोत्सव की अनंत शुभकामनाएं। भगवान श्री कृष्ण आप सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें।#Janmashtami pic.twitter.com/33LBRh74lG
— Umesh Nandkumar Patel (@umeshpatelcgpyc) August 30, 2021
इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। पटेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण की जीवन लीलाएं और उनके उपदेश हमें जीने की सही कला सिखाते हैं। उनके द्वारा दी गई सीख जीवन की हर परिस्थिति के लिए प्रासंगिक हैं और सही रास्ता दिखाती हैं।