खरसियाछत्तीसगढ़विविध खबरें

हृदय विदारक, स्तब्ध कर देने वाली खबर…

खरसिया के प्रमुख उद्योगपति समाज सेवी मुरली अग्रवाल का दुखद निधन…

खरसिया से एक बेहद दुख:द और स्तब्ध कर देने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है खरसिया के उद्योग पति प्रमुख समाज सेवी मुरली अग्रवाल का आज दुख:द निधन हो गया है आज उन्हें रात हृदय घात आने पर सिविल हास्पिटल खरसिया ले जाया गया जहां जांच उपरांत डॉक्टर दिलेश्वर पटेल ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मुरली अग्रवाल खरसिया के एक नामी-गिरामी शख्सियत रहे हैं नगर पालिका के अध्यक्ष रहे और समाज के एक प्रमुख स्तंभ रहे हैं आज शाम वे रोजाना की तरह इवनिंग वॉक पर निकले थे कि रास्ते में उनको चक्कर आ गया उनको जब घर ले जाया गया तो वह बेहोशी अवस्था में थे। बाद में डॉक्टर को बुलाया तब तक उनका निधन हो गया था वे मात्र 57 साल के थे । वे स्व: लखीराम अग्रवाल के छोटे भाई गजानंद अग्रवाल के बड़े लड़के थे और उद्योगपति अशोक तोता के बड़े भाई थे उनके निधन की खबर खरसिया में जंगल में आग की तरह फैल गई और उनके घर में शुभचिंतकों को उनके निधन की खबर लगी तो उन्हें विश्वास ही नही हुआ। उनके निधन से पूरे खरसिया में शोक लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार वे पिछले 10 सालों से प्रतिदिन शाम को 10 किलोमीटर वॉक हुआ करते थे। अभी उनका शव खरसिया के सिविल अस्पताल में ही है जहां उनके परिजन मौजूद हैं वही उनके शुभचिंतकों का वहां जमावड़ा होने लगा रहा है…

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!