छत्तीसगढ़
कलेक्टर ने कैजुअल्टी वार्ड में मरीजों और उनके परिजनों से चर्चा की

दन्तेवाड़ा।कलेक्टर दीपक सोनी और जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश छिकारा ने विगत दिवस जिला चिकित्सालय में रात्रि 10.30 बजे औचक निरीक्षण किया। ड्यूटी रोस्टर अनुसार सभी स्टाफ की उपस्थिति देखी गई। चिकित्सालय में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ने किए नए बोर खनन कार्य का अवलोकन किया साथ ही सभी मरीजों को आवश्यकतानुसार पर्याप्त पानी उपलब्ध हो इसके लिए निर्देश दिए। श्री सोनी ने आईसीयू वार्ड और कैजुअल्टी वार्ड में मरीजों और उनके परिजनों से चर्चा की और उन्हें बेहतर से बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। सभी मरीजों से लिखित में सुझाव लिए जाये और इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए ड्यूटी में मौजूद स्टाफ को निर्देशित किया।
कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए जिला अस्पताल में कोविड संबंधी व्यवहार जैसे मास्क, सैनेटाइजर के उपयोग सहित शारीरिक दूरी, चिकित्सालय में अनावश्यक भीड़ से बचने के नियम का कड़ाई से पालन हो।




