
सरिया। थाना सरिया अन्तर्गत ग्राम बरपाली में रहने वाले रामेश्वर पटेल पिता भरत लाल पटेल उम्र 32 वर्ष द्वारा दिनांक 12.09.2020 को थाना सरिया में अपने घर में चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराया है, रिपोर्टकर्ता ने बताया कि दिनांक 11/09/2020 को प्रतिदिन की भांति रात्रि करीबन 10-11/00 बजे खाना खाने बाद अपने कमरे में परिवार के साथ जाकर सो गया । माता- पिता भी अपने कमरे में जाकर सो गये थे । आज सुबह उठे तो देखे कमरा के दरवाजा में लगा ताला तोड़कर कोई अज्ञात व्यक्ति आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात, सिक्के, नकदी जुमला करीब 1,50,000 रूपये को चोरी कर ले गया था, रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी पर धारा 457,380 IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । सरिया पुलिस द्वारा कई स्थानों के CCTV फुटेज प्राप्त किया गया है, संदिग्धों से पूछताछ जारी है




