अपराधखरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

दिनदहाड़े चाकूबाजी से दहला चपले –भाजपा नेता के बड़े भाई पर जानलेवा हमला,हालत गंभीर…

राबर्टसन।खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम चपले में सोमवार शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां गांव के ही एक युवक ने 55 वर्षीय कमल पटेल पर चाकू से ताबड़-तोड़ हमला कर दिया। तथाकथित मकान भूमि विवाद में अचानक हुई इस वारदात से पूरे गांव में दहशत का माहौल फैल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चपले मण्डल के पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम पटेल के बड़े भाई कमल पटेल (पिता धनसाय पटेल) अपने घर के मुख्य दरवाजा पर दरवाजा लगा रहे थे। तभी गांव का ही युवक ने वहां पहुंचा और बने मकान के भूमि के सम्बन्ध में विवाद करने लगा। बातों-बातों में विवाद इतना बढ़ा कि युवक ने जेब से चाकू निकाल लिया और कमल पटेल के पेट सीना में लगातार तीन से पांच वार कर दिए।

हमले से कमल पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पेट की आंतें बाहर निकल आईं और वे मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। आस-पास के लोगों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चपले पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर कर दिया गया ढलते शाम को स्थिति को देखते रायपुर रिफर किया गया। समाचार लिखे जाने तक घायल कमल पटेल का स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही खरसिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। चपले में हुई इस दिनदहाड़े चाकूबाजी ने गांव में सनसनी फैला दी है और लोग दहशत के साए में हैं।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!