खेलछत्तीसगढ़रायगढ़

छत्तीसगढ़ क्रिकेट के प्रदर्शन के आंकलन के लिए 05 जोन में विभाजित…

रायगढ़ -छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसके लिए सभी जिलो के प्रदर्शन के आंकलन के लिए राज्य को 5 जोन में बांट दिया गया है। जिसके चेयरमेन वरिष्ठ सदस्य योगेश बागड़ी के निर्देशन में 5 जोन की समितिया बनाई गई है। जिसमें पाचवें जोन में जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय को शामिल किया गया है। पाचवें जोन में संतोष पाण्डेय के साथ-साथ महेन्द्र तिवारी भी सदस्य है। जो योगेश बागड़ी के निर्देशन में अंबिकापुर, कोरिया, जशपुर जिला के प्रदर्शन का आंकलन कर रिपोर्ट राज्य स्तर पर सौंपेंगे। संतोष पाण्डेय के राज्य मूल्यांकन समिति में मनोनयन पर सचिव रामचन्द्र शर्मा ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यह जिले के लिए गर्व का विषय है। साथ ही जिला क्रिकेट संघ के किशोर पटनायक, आशीष शर्मा, संतोष मिश्रा, महेश्वर मिश्रा, पंकज बोहिदार, महेन्द्र साव, अभिषेक गुप्ता, राजा गोरख, शानू भयानी आदि ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है। सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि जोन ए में योगेश बागड़ी के साथ-साथ जी.एस.मूर्ति व सिद्धार्थ पाठक राजनांदगांव, दुर्ग, भिलाई, कर्वधा, बीएसपी, जोन बी में दिनेश मिश्रा व विनय बजाज, कांकेर, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, जोन-सी में योगेश शाह व आलोक श्रीवास्तव, रायपुर, धमतरी व महासमुंद, जोन-डी में भास्कर शास्त्री, विजय बुधिया व संजीव श्रीवास्तव बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, व जांजगीर-चाँपा, जोन-ई में संतोष पाण्डेय व महेन्द्र तिवारी, अंबिकापुर, कोरिया व जशपुर का मूल्यांकन करेंगे। सभी कमेटियां चेयरमैन योगेश बागड़ी के माध्यम से सीएससीएस को मूल्यांकन रिपोर्ट सौंपेंगी। इससे सभी जिलों के खेल के स्तर में सुधार होने की जबरदस्त संभावना बताई जा रही है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!