सड़कों पर अन्य दिनों के मुकाबले आवाजाही रही कम…

रायगढ़ में टोटल लॉकडाउन का दिखा असर
सड़कों पर अन्य दिनों के मुकाबले आवाजाही रही कम
प्रदेश के साथ-साथ रायगढ़ जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर पूरे प्रदेश में लॉकडाउन चल रहा है। इस दौरान प्रत्येक रविवार को टोटल लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया है। जिसमें मेडिकल स्टोर , पेट्रोल पंप के अलावा दूध विक्रेताओं को कुछ घंटे की छूट दी गई है। इसका आज शहर तथा जिले में खासा असर दिखा और गिने-चुने लोग ही सड़क पर दिखे।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से पूरे प्रदेश में तबाही मचा रखी है। प्रत्येक जिलों से प्रतिदिन हजारों की संख्या में कोरोना मरीज निकलकर सामने आ रहे है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर काबू पाने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान प्रत्येक रविवार को पूर्ण लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया है। रविवार को लगने वाले टोटल लॉकडाउन दौरान आज शहर के चौक-चौराहों में एक बार फिर से सन्नाटा पसरा रहा। आज टोटल लॉकडाउन का असर शहर की सड़कों दिख रहा है। आज सुबह से सभी दुकानें बंद रहे। अन्य दिनों की अपेक्षा सड़कों पर भीड़ कम नजर आ रही है। वहीं वैक्सीनेशन सेंटरों में वैक्सीन लगाने आने वालो की भीड़ देखी गई। साथ ही साथ चौक-चौराहों एवं चेक पाइंट में सुबह से पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही और बेवजह घरों से निकलकर घूमने वालों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है।

टेरम में अवैधानिक रूप से खुले राशन दुकान को नायाब तहसीलदार ,थाना प्रभारी ने किया सील जिला प्रशासन के निर्देशानुसार रविवार को पूर्ण लॉकडोवन लगाया गया है जिसमे मेडिकल स्टोर को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहने के आदेश दिया गया है। आज घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत धरमजयगढ़ रोड में थाना प्रभारी अमित सिंह अपनी टीम के साथ पेट्रोलिंग कर रहे थे। जिला कलेक्टर के आदेश के विपरीत ग्राम पंचायत टेरम में प्रताप बेहरा नाम का ब्यक्ति अपनी किराना दुकान को संचालित कर रहा था जिसे नायाब तहसीलदार कैलाश सोनी , थाना प्रभारी अमित सिंह ने साथ कोविड नियमों के उलांघन की कार्यवाही करते हुए मौके पर दुकान को शील किया गया ।


