
खरसिया। ग्राम मुरा में 23 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक ‘श्री हरि महायज्ञ एवं भव्य मेला’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 23 अप्रैल को शाम 04 बजे पंचांग पूजन, कलश यात्रा एवं मंडप प्रवेश के साथ होगा।
आयोजन के तहत 24 अप्रैल से प्रतिदिन यज्ञ,आवाहन पूजन,हवन और आरती का क्रम चलेगा। सुबह 11 बजे एवं शाम 7 बजे नियमित आरती होगी, जबकि रात्रि में प्रवचन, कीर्तन-भजन, रामायण पाठ एवं जस गीत का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन 30 अप्रैल को होगा।
इस धार्मिक आयोजन में यज्ञाचार्य के रूप में श्रद्धेय आचार्य पं. अरुण भूषण शास्त्री (गहिरा गुरु आश्रम) की प्रमुख भूमिका रहेगी। आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे परिवार एवं इष्ट मित्रों सहित पहुंचकर आयोजन को सफल बनाएं।
ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों को सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का माध्यम माना जाता है। महायज्ञ एवं मेले के माध्यम से स्थानीय स्तर पर धार्मिक आस्था के साथ सामुदायिक सहभागिता भी सुदृढ़ होती है।
आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति से गांव में उत्सव का माहौल रहेगा।



