नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़…

सक्ती। सक्ती और तेलंगाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में नकली नोट खपाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 70 हजार रुपए मूल्य के नकली नोट बरामद किए हैं।
मीडिया को जानकारी के अनुसार तेलंगाना पुलिस से मिली सूचना के आधार पर सक्ती पुलिस ने डभरा और छपोरा क्षेत्र में दबिश दी, जहां नंदलाल जांगड़े, छतराम आदित्य और मनहरण उर्फ सोहन लहरे को गिरफ्तार किया गया। पूछ-ताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने बिहार के रसीद अहमद से 2 लाख रुपए के नकली नोट खरीदे थे और फेसबुक के माध्यम से अलग-अलग राज्यों में नकली करेंसी खपाई जा रही थी।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले ही 30 हजार रुपए के नकली नोट विभिन्न स्थानों पर चला चुके थे। कार्यवाही के दौरान सोहन लहरे के घर से 1 लाख 70 हजार रुपए मूल्य के नकली नोट बरामद किए गए।
गिरफ्तार तीनों आरोपियों को तेलंगाना पुलिस के हवाले कर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने नकली नोट खपाने वाले अंतरराज्यीय नेटवर्क का राजफाश किया गया है। मिली सूचना के आधार पर सक्ती पुलिस और तेलंगाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ में नकली नोट चलाने की कोशिश कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के पास से पुलिस को 1 लाख 70 हजार रुपये का नकली नोट भी मिला है।
एएसपी हरीश यादव ने बताया कि तेलंगाना राज्य के जिला कामारेड्डी में नकली नोट खपाते हुए आरोपी सिद्धा गौड़ पकड़ा गया था, जिसके विरुद्ध थाना कामारेड्डी में अपराध धारा 179, 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पता चला कि कोलकाता के सौरव डे,नारायण भगत और बिहार निवासी रसीद अहमद कम्प्यूटर, कलर प्रिंटर और जेके एक्सल बांड पेपर के माध्यम से नकली नोट तैयार करते थे।




