छत्तीसगढ़रायपुर

उच्च शिक्षा सचिव भुवनेश यादव को मिला अतिरिक्त प्रभार…

रायपुर । सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय के जारी एक आदेश के तहत सचिव उच्च शिक्षा विभाग, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम, तथा कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड भुवनेश यादव अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं सचिव, महिला एवं बाल विकास, सचिव समाज कल्याण और आयुक्त निःशक्तजन का कार्य संपादित करेंगे। ज्ञातव्य है कि श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं सचिव, महिला एवं बाल विकास, सचिव समाज कल्याण और आयुक्त निःशक्तजन 12 अगस्त तक अवकाश पर हैं। श्रीमती कंगाले की अवकाश अवधि में भुवनेश यादव उनके प्रभार के विभागों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

देखें आदेश…

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!