देश /विदेश

असम में भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद, मचा हड़कंप

असम के चिरांग जिले के रूनीकथा थाना इलाके से बृहस्पतिवार को दो स्थानों से हथियारों के जखीरे और विस्फोटक बरामद किये गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि रानीपुर इलाके से विस्फोटक सहित एक एके-14 राइफल, 7.62 एमएम के 50 कारतूस और एक पेन पिस्तौल बरामद की गई जबकि अमलागुड़ी से मैग्जीन सहित नौ एमएम कार्बाइन, दो चीनी हथगोले और 25 जिंदा कारतूस मिले हैं।

पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के बाद इन दोनों स्थानों पर अभियान चलाए थे। पुलिस ने कहा कि यह जांच की जा रही है कि इन जगहों पर हथियार और विस्फोटक किसने और क्यों रखे थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!