छत्तीसगढ़
घायल युवक की उपचार के दौरान मौत…
रायगढ़।पैदल चल रहे युवक को किसी अज्ञात बाइक चालक ने ठोकर मारकर घायल कर दिया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम सरसकेला निवासी नरेश कुमार ढिल्लो पिता भोग सिंह (44 वर्ष) विगत कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार हो गया था, जिससे घर में न रहते हुए इधर-उधर घुमते रहता था। ऐसे में करीब 15 दिन पहले किसी बाइक चालक ने उसे ठोकर मारकर घायल कर दिया था, जिससे जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे विगत आठ सितंबर को पकड़कर उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया,जहां उपचार चल रहा था। इस दौरान सोमवार को शाम को उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल से भेजी गई तहरीर पर चक्रधरनगर पुलिस ने मंगलवार को मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।



