देश /विदेशराजनीती

असम के बरबेटा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत में रायगढ़ विधायक व टीम की मेहनत रंग लाई

असम के बरबेटा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत में रायगढ़ विधायक व टीम की मेहनत रंग लाई


रायगढ़-असम राज्य के बरबेटा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुर रहीम अहमद ने 42618 मतों से रिकॉर्ड जीत हासिल की।उनकी इस जीत में रायगढ़ के युवा विधायक प्रकाश नायक व उनकी टीम की मेहनत रंग लाई।विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी श्री अहमद के लिए विधायक प्रकाश नायक के नेतृत्व में नगर निगम रायगढ़ के एल्डरमैन चंद्रशेखर चौधरी,पार्षद आरिफ हुसैन,पूर्व पार्षद पंकज पटेल,विधायक प्रतिनिधि गणपति पाढ़ी एवं कांग्रेस के युवा नेता लोकेश देवांगन टीम ने चुनावी प्रचार-प्रसार किया था।बरबेटा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर

प्रत्याशी अब्दुर रहीम अहमद के लिए प्रचार कर क्षेत्र के मतदाताओं से मतदान करने की अपील की थीं।कल चुनाव परिणाम में अहमद ने 42618 मतों से जीत हासिल की जिस पर विधायक प्रकाश नायक ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें जीत की बधाई दी।

नव निर्वाचित विधायक अहमद ने रायगढ़ विधायक व उनकी टीम को चुनाव के दौरान किये गए सहयोग के लिए आभार जताया और कहा कि आप सभी लोगों के सहयोग से यह जीत मिली हैं इसका श्रेय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और मेरे विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को जाता हैं।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!