देश /विदेश

पंजाब : 42 आतंकी हमले झेल चुके बलविंदर सिंह को घर में घुसकर गोलियां मारीं, शौर्य चक्र से सम्मानित हुआ था पूरा परिवार

तरनतारन। पंजाब के तरनतारन में शौर्य चक्र से सम्मानित एक्टिविस्ट बलविंदर सिंह की हत्या कर दी गई। बलविंदर सिंह ने पंजाब में खालिस्तानी आतंकवाद के दौर में बहादुरी से आतंकियों का मुकाबला किया था। उन पर आतंकियों ने हैंडग्रेनेड हमला किया था। इसके चलते उन्हें परिवार समेत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था।
शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे बलविंदर सिंह घर (भिखीविंड) पर थे, तभी अचानक कुछ लोग उनके घर में घुस गए और गोलियां चलाना शुरू कर दीं। इससे बलविंदर की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के मुताबिक, हमले की जानकारी दिए जाने के आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जबकि थाना घर के पास ही है। बलविंदर के भाई रणजीत सिंह ने संदेह जताया है कि इस हमले के पीछे आतंकी हो सकते हैं।

गौतलब है कि कुछ महीनों पहले बलविंदर की सुरक्षा वापस ले ली गई थी। उन्होंने पंजाब सरकार के इस फैसले का विरोध किया था, क्योंकि उन पर 2017 में भी हमला हो चुका था। उनके घर पर कई राउंड गोलियां चलाई थीं। पंजाब में जब आतंकवाद चरम सीमा पर था, तो बलविंदर सिंह पर 42 बार हैंड ग्रेनेड और रॉकेट लॉन्चर से हमले हुए थे। हर बार बलविंदर ने आतंकियों से लोहा लिया था। उन्होंने कई आतंकियों को तब मार गिराया था।

इसके बाद बलविंदर को 1993 में राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया था। उनके साथ पत्नी जगदीप कौर, भाई रणजीत सिंह और भूपिंदर सिंह को भी शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। बलविंदर के जीवन पर दूरदर्शन पर प्रसारित पंजाब एक यात्रा व अन्य कई टेलीफिल्म भी बनी थीं।

पहली बार देश का फॉरेक्स रिजर्व 550 अरब डॉलर के पार

अब गूगल मैप बताएगा आप जहां जा रहे वो स्थान कितना बिजी है

बिहार विधानसभा चुनाव: चिराग ने कहा- मैं पीएम मोदी का हनुमान, छाती चीरकर दिखा सकता हूं तस्वीर

नौकरी छूट गई है तो सैलरी का 50% हिस्सा 3 महीने तक मिलेगा

1 नवंबर से बिना ओटीपी नहीं मिलेगा एलपीजी गैस सिलेंडर

विवादों में लक्ष्मी बम, उठ रही बॉयकॉट की मांग

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!