खरसिया

रक्सापाली में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह : भक्ति-भाव से महका पूरा ग्राम

खरसिया।रक्सापाली ग्राम में 16 से 23 नवंबर तक आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिकता, श्रद्धा और भक्ति से सराबोर कर दिया है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पहुंचकर मोक्षदायिनी भागवत कथा का श्रवण कर रहे हैं और भक्ति रस में डूब रहे हैं।

स्व. योगेश देवांगन के वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर आयोजित इस पावन कथा का वाचन कथाव्यास पंडित राजीव रत्न पाण्डेय ‘कचंदा (राजा)’ द्वारा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे किया जा रहा है। कथा के प्रत्येक प्रसंग ने श्रोताओं को ज्ञान, भक्ति और भाव-विह्वलता के दिव्य संयोग से भर दिया है।


राम जन्मोत्सव व कृष्ण जन्मोत्सव से गूँजा पंडाल

कथाव्यास द्वारा जब श्रीराम जन्मोत्सव और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की अलौकिक लीलाओं का वर्णन हुआ, तो पूरा कथा पंडाल जयघोषों से गूँज उठा। भक्तगण उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा में डूबकर कथा रस का आनंद लेते रहे।


वृन्दावन जैसा दिव्य वातावरण

आयोजक परिवार—खुलेश्वर देवांगन, स्व. श्रीमती पुष्पा देवांगन, दिनेश देवांगन एवं श्रीमती अंजनी देवांगन—के अनुसार यह आयोजन समाज की आध्यात्मिक उन्नति और सद्भाव हेतु किया जा रहा है।
देवांगन समाज के श्रद्धालु व ग्रामवासी—देवप्रसाद, बरत, लालिनी, निलेश, उत्तम, घनश्याम डिलक, योगिता, टीकाराम, श्यामलाल, डोलनारायण, डोरीलाल, कुलदीप, रमेश, नूतन, कौशल, पूरजन, किशन, परमानंद, अनुज, मोहन, गौरव, धर्मेश, श्रीमती तुलसी, घासीराम, श्रीमती भुवनेश्वरी, शशिकपूर, श्रीमती ममता, सावन, आयुष, आकांक्षा, मीठी, सात्विक सहित पूरे देवांगन समाज के लोग तन-मन-धन से सहयोग दे रहे हैं।

कथा स्थल पर प्रतिदिन भजन-संगीत, हर्षोल्लास, नृत्य और भक्ति की तरंगें ऐसा दिव्य माहौल निर्मित कर रही हैं, मानो वृन्दावन धाम स्वयं रक्सापाली में अवतरित हो गया हो।


“भक्ति सुधा जब हृदय भरे, मिटे तमस सब पाप।

भागवत रस में डूबकर, मिलि जाए प्रभु आप॥”


आयोजक परिवार का आग्रह

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि—
“जिस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण दीन-हीन सुदामा पर प्रेम और करुणा करते हैं, उसी प्रकार आप सभी भी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पावन कथा सप्ताह का लाभ लें और आयोजन को सफल बनाएं।”


Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!