विविध खबरें

पानी पर बहुत हो गई रार, अब सहमति की राह पर सरकार

जयपुर। ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ERCP) को गति देने और आम सहमति बनाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि केंद्र की ओर से इस परियोजना में सहयोग नहीं करने पर अब मुख्यमंत्री ने सभी दलों के साथ मिलकर अपनी बात रखने का निर्णय किया है। बैठक में भाजपा, माकपा, आरएलपी, बीटीपी, आप सहित विभिन्न दलों के प्रमुख नेताओं को आमंत्रित किया गया है। इन नेताओं के समक्ष सीएम योजना की तैयारियों की समीक्षा के साथ केंद्र पर राष्ट्रीय परियोजना के लिए दबाव बनाने पर भी चर्चा कर सकते हैं।

दो सरकारों में हुए प्रयास
गौरतलब है कि पांच साल से अधिक समय से ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दिलाने के लिए राज्य सरकार की ओर से प्रयास किया जा रहा है। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के समय शुरू हुए इस प्रयास को वर्तमान सरकार की ओर से आगे बढ़ाया गया है। इसके बाद भी केंद्र की ओर से इस परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना में शामिल नहीं किया गया है।

परियोजना को लेकर विवादों के बोल
परियोजना को लेकर केंद्र और राज्य के बीच चल रही खींचतान के बीच सीएम और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह राठौड़ के बीच भी वाक् युद्ध चल रहा है। मुख्यमंत्री की ओर से जलशक्ति मंत्री को विभाग होने के बाद भी अनुमति नहीं दिला पाने का उलाहना दिया जाता रहा है। वहीं परियोजना की रिपोर्ट में कमी बताते हुए जल शक्ति मंत्री सरकार को आड़े हाथ लेते रहे हैं।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!