खरसियाछत्तीसगढ़दिल्ली

खरसिया विकासखंड के ग्रामों में आयोजित जनचौपाल में पहुंची सांसद गोमती साय

मिल जूलकर समस्या का समाधान कराना नैतिक ही नही राजनैतिक जिम्मेदारीसुनील शर्मा

स्थानीय रेस्ट हाउस में मीडिया से हुए रूबरू

सोनू ने सांसद से किस बात को लेकर हुए खफा…

कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी कार्य विस्तार योजना के भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत

खरसिया विधानसभा के जोबी मंडल अंतर्गत ग्राम नहरपाली,महका मंडल के ग्राम तेलीकोट,मौहपाली, कवाली और जोबी में लोकसभा सांसद गोमती साय जन चौपाल में पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं द्वारा लोकसभा की सांसद गोमती साय का भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। 

रायगढ़ लोकसभा सांसद गोमती साय ने सभा को संबोधित करते हुए पूर्व की रमन सरकार की जमकर तारीफ की और कहा बच्चे पैदा होने से लेकर किसी की मृत्यु उपरांत तक सभी योजनाएं आमजन के लिए बनाई गई थी ताकि किसी गरीब आदमी को भी कोई दिक्कत ना हो इसका पूरा ख्याल रखा गया था और भाजपा शासन काल के 15 वर्षों तक जनता को इसका पूरा लाभ मिला। जल जीवन मिशन योजना भारत की सबसे बड़ी योजना में से एक योजना है जो पूरे भारत के हर घर मे पानी पहुँचाने के कार्य को कर रही है। 

वही स्थानीय रेस्ट हाउस में पत्रकारों से चर्चा के दौरान सांसद गोमती साय ने बताया की खरसिया की वर्षो पुरानी ओवरब्रिज की मांग के विषय मे केंद्रीय मंत्री सहित रेलवे के अधिकारियों से बात हुई थी और तथ्यों को सामने रखते हुए कहाँ केंद्र सरकार ने अपने हिस्से का पैसा जारी कर दिया और खरसिया में बनने वाले ओवरब्रिज को पास भी कर दिया गया है परन्तु कांग्रेस की सरकार ना तो जमीन मुहैया करवा रही ना ही अपने हिस्से का आधा पैसा दे रही, जिससे ओवरब्रिज के काम में देरी हो रही है। 

मिल जूलकर समस्या का समाधान कराना नैतिक ही नही राजनैतिक जिम्मेदारी हैसुनील शर्मा

नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहे कि राज्य सरकार पर आरोप लगाने पूर्व अपने सरकार से आग्रह कर सांसद अपने लोक सभा क्षेत्र के समस्याओं से निजात दिलाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाए अन्य जनप्रतिनिधियों कि तरह उनका भी राजनैतिक कर्म क्षेत्र है। रेलवे नगर के विभिन्न कार्यो पर लेट लतिफा करते है । आरोप प्रत्यारोप से लोगो के समस्या से निजात तो नही होगा। मिल जूलकर समस्या का समाधान कराना नैतिक ही नही राजनैतिक जिम्मेदारी है।

सोनू ने सांसद से किस बात को लेकर हुए खफा…


भाजपा कार्यकर्ता कहे पू्र्व पार्षद,पार्षद प्रतिनिधि को अपने काम को करवाने के लिए दस ग्यारह बार आग्रह करने के उपरांत न होने से दुःखी होगा सांसद साय को कहते दिखे कि आप आगामी लोकसभा चुनाव मे लाखों वोट से जीत मिल जाए मगर मै आपके लिए भाजपा के कार्यकर्ता के तौर पर आपके लिए काम नहीं कर पाऊंगा आप खरसिया मे आई है हम जैसे कार्यकर्ता को आपसे मिलने नहीं दिया जा रहा है।

आखिर क्यों इस तरह की बातें पूर्व पार्षद सोनू अग्रवाल को कहना पड़ा ?

काला झंडा दिखाना छोड़ सौपे ज्ञापन

वही आज सांसद गोमती साय को जोगी कांग्रेस के नेता काले झंडे दिखाने वाले थे, किन्तु उनको आश्वाशन मिलने के बाद उन्होंने अपने कार्यक्रम को स्थगित कर, सांसद को खरसिया रेलवे से सबंधित ज्ञापन सौंपकर,जल्द निराकरण करने की मांग की है, निराकरण न होने की स्थिति में आगे उग्र आन्दोलन करने की बात कही है…

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!