देश /विदेश

बिहार चुनाव: मोदी की गरज पर राहुल का पलटवार, इन मुद्दों पर प्रधानमंत्री का किया घेराव

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के नजदीक आते ही अलग-अलग पार्टियों की ताबड़तोड़ रैलियों और आरोप-प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने बिहार के चुनावी रण (सासाराम) में अपना पहला कदम रखते ही एक तरफ जहां विपक्षी पार्टियों को आढ़े हाथों लिया तो वहीं दूसरी ओर एनडीए के विकास के एजेंडे को जनता के सामने रखा।

ऐसे में अब पीएम मोदी के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायना़ड सांसद राहुल गांधी ने भी बिहार चुनाव में एंट्री ले ली है। राहुल गांधी ने आज नवादा के हिसुआ में रैली के दौरान पीएम मोदी पर एक के बाद एक कई सवाल दागे।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘चीनी सेना ने हमारे 20 सैनिकों को शहीद किया और हमारी 1200 किलोमीटर जमीन पर कब्जा कर लिया। जब चीन हमारी जमीन के दाखिला हुआ तो प्रधानमंत्री ने जवानों का अपमान करते हुए ये बात क्यों बोली कि हिन्दुस्तान के अंदर कोई नहीं आया। उन्होंने कहा ‘पीएम मोदी बताएं कि चीनी सैनिक भारत की सीमा से बाहर कब निकलेंगे। राहुल मे पीएम मोदी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि आखिर प्रधानमंत्री ने देश की जनता से ये झूठ क्यों बोला कि चीनी सैनिक भारत की सीमा में दाखिल ही नहीं हुए थे।’

 

वायनाड सांसद यहीं नहीं रुके उन्होंने पीएम मोदी पर अगला वार ये कहते हुए किया कि पीएम ने बिहार की जनता को गुमराह किया है। उन्होंने आप से झूठ बोला है। आपके सामने वो सिर झुकाते हैं, लेकिन फायदा बड़े-बड़े पूंजीपतियों का करते हैं। उन्होंने कहा, नोटबंदी के समय देश आपको लाइन में लगा दिया, लेकिन क्या इस दौरान अंबानी और अड़ानी को किसी ने लाइन में लगते देखा।

 

इसके अलावा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री अपने भाषण में ‘अनियोजित लॉकडाउन’ के समय पैदल चल कर घर पहुंचने वाले मजूदरों की बात गोल कर गए। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘माननीय मोदी जी, मोदी सरकार के अनियोजित लॉकडाउन में हजारों किलोमीटर पैदल चल कर बिहार आए प्रवासी मज़दूरों की बात गोल कर गए। पांव में छाले, भूखे प्यासे। आपकी सरकार से लठियां खाई अलग से।’

उन्होंने दावा किया, ‘जुमला फेंक कर सोचते हैं, सब पाप धूल गए। मजदूर और बिहार सब याद रखेंगे।’ गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहली रैली को रोहतास में संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 370 और कृषि संबंधी तीन नये कानून पर कांग्रेस सहित विपक्ष के रुख की कड़ी आलोचना की और साथ ही साफ शब्दों में कहा कि देश अपने फैसलों से पीछे नहीं हटेगा । प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा, ‘देश, जहां संकट का समाधान करते हुए आगे बढ़ रहा है, ये लोग देश के हर संकल्प के सामने रोड़ा बनकर खड़े हैं।’

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!