
रायगढ़ जिला खरसिया के भुपदेवपुर में पदस्थ रक्षक ही भक्षक बन गया ऐसा हम और हमारी टीम आरोप नहीं लगा रहा सक्ती थाना क्षेत्र के पीड़िता ने लगाया गम्भीर आरोप.वर्दी पर ऐसा बदनुमा दाग लगा कि पुलिस महकमा भी शर्मसार हो गया.आरक्षक द्वारा 15 तोला सोना, 09 लाख रुपए लोन निकलवाने एवं एटीएम से पैसे निकालने की सनसनीखेज आरोप पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल होने की घटना सामने आई है. उड़ती खबर है कि सक्ती पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. बताया जा रहा कि आरोपीत आरक्षक थाना के ड्यूटी से फरार है.
मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक सक्ती थाना क्षेत्र के महिला ने अपने साथ हुए शारीरिक शोषण की रिपोर्ट दर्ज कराई है, महिला ने थाना प्रभारी को दिए गए आवेदन में बताया है कि मैं थाना क्षेत्र के ग्राम में रहती हूं,मनोज कुमार यादव द्वारा 05 जून 2019 से शादी का झांसा देकर लगातार बलात्कार किया गया है, जिसकी लिखित शिकायत आवेदन पत्र अपने भाई के साथ आकर प्रस्तुत कर रही हूं,जिस पर कार्यवाही किया जावे,पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया है कि मैं आपके थाना क्षेत्र के ग्राम में रहती हूं, मैं अपने पति से 05 वर्ष से पृथक होकर ग्राम में निवास करती हूं,मनोज कुमार यादव वर्तमान में भुपदेवपुर थाना में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। वर्तमान निवास पुलिस लाइन रायगढ़ में रहता है, जो मूल निवास वीरभाटा (मालखरौदा) का मुल निवासी है। यह मेरा पूर्व परिचित है जो 05 वर्ष पूर्व दिनांक 14 अप्रैल 2019 को शक्ति में अचानक मुलाकात हुआ और उसी दिन से धीरे-धीरे फोन पर बातें होने लगा और मुझे मनोज कुमार बोलने लगा कि मैं तुमको पहले से बहुत पसंद करता हूं पर आज मुलाकात हुआ तो दिल की बात बताया और कहा कि मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं में इस इस बातों में आ गई और 05 जून 2019 में फिर से शादी का झांसा वादा देकर निवास ग्राम में जबरदस्ती मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाया। मैं पूछती थी की शादी करोगे करके तो करूंगा करके बोलता रहा और में ही तुम्हारा पति हूं, करके लगातार शारीरिक संबंध बनाया,शोषण करता रहा और मेरे जेवर को 15 तोला सोना घर बनाऊंगा करके ले गया साथ ही बैंक से भी 09 लाख लोन निकाला,जीपीएस से मेरा पैसा निकाल लिया, एटीएम मेरा मनोज रखता है और मुझे बस खर्च के लिए पैसा देता। शादी के लिए पूछती तो बहाना बनाकर डालते गया। बाद में मुझे पता चला कि पूर्व से ही शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। मनोज कुमार यादव ने पांच बार मेरा गर्भपात कराया और शारीरिक शोषण कर बलात्कार किया। जब मैं उसे घर दिनांक 22.06.2024 को गई,रायगढ़ निवास में तो मेरे साथ मारपीट किया और मुझे घर से निकाल दिया नहीं रखूंगा करके बोला,पीड़िता ने उपरोक्त आरक्षक के खिलाफ छत्तीसगढ़ शासन के गृह मंत्री, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य पुलिस उच्च अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर तत्काल कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।

उड़ती खबर है कि पीड़िता के आवेदन पर सक्ती पुलिस ने तथाकथित घटनाक्रम पर अपराध दर्ज कर लिया है। अब बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ जिले के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक के ओर टकटकी भरी नज़रों से तथाकथित वर्दी को दाग़दार करने वाले भुपदेवपुर थाने के आरोपित आरक्षक पर लगें आरोप पर क्या कार्यवाही होगा?




