
रायगढ़ । जिले के किसानों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु किसान हेल्प लाईन नंबर 18002332629 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। किसानों को बीज, खाद संबंधी समस्या बैंकों द्वारा ऋण की वसूली में दबाव व अन्य साहुकारों द्वारा किसानों से कर्ज की वसूली का प्रयास अथवा उनकी कोई भी समस्या का कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा शिकायत सुनकर तत्काल निराकरण किया जायेगा। जिले के किसान लैण्ड लाइन फोन नंबर 07762-220213 पर कार्यालयीन समय प्रात:10.30 बजे से शाम 6 बजे तक काल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है ये शिकायतें कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा सुनी जायेगी और डायल 112 पर की गई शिकायत पुलिस विभाग द्वारा सुनवाई कर निराकृत किया जायेगा।



